रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 28 अगस्त 2026। आज रक्षाबंधन एवं श्रावणी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देशभर में भाई-बहन के असीम प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कोतवाली परिसर में तैनात आरक्षी गणों द्वारा राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी बहनों द्वारा पुरुष आरक्षी भाईयों को तिलक लगाकर एवं राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया। आरक्षी भाईयों ने आरक्षी बहनों को रक्षा का वचन दिया। भाई बहन के इस असीम प्रेम के त्यौहार के अवसर पर सभी कर्मचारियों में अत्यंत स्नेह दिखा। इस अवसर पर मितौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने सभी को शुभकामनाएं दी।

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed