सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कई गांवों में तूफानी दौरा चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को फोन घुमाकर कराया समस्याओं का समाधान
रामपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और जन-जन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक बड़ा और सघन तूफानी दौरा किया। अपने इस व्यापक भ्रमण
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
अभियान के दौरान सांसद नदवी ने स्वर क्षेत्र के जालाफ़ नगला, सड़क का माझरा, नखियाई, इम्रता राय, सैदनगर, हमीर खा का माझरा, अंडखेड़ा और बहादुरपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और सीधे आम जनता के बीच पहुंचे।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने बिना किसी औपचारिकता के सीधे ग्रामीणों के बीच चौपालें लगाईं। उन्होंने गांव-गांव जाकर एक-एक व्यक्ति से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, बिजली की सुचारू आपूर्ति, जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने प्रशासनिक ढिलाई पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके से ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से कड़ी हिदायत दी और जनता की समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामीणों की किसी भी समस्या को लंबित न रखा जाए और विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा संसद में आपकी आवाज़ उठाना और धरातल पर आपकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरा मुख्य दायित्व है। क्षेत्र के हर अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और विकास का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
इस दौरे के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ग्राम नखियाई उर्फ जामिनगंज भी पहुंचे। हाल ही में गांव निवासी बेचा भाई के पुत्र रऊफ का एक सड़क हादसे में दुखद इंतकाल हो गया था। सांसद नदवी ने मृतक रऊफ के घर पहुंचकर ताज़ियत व्यक्त की और मरहूम के दुआ मगफिरत की और परिजनों को यह दुख सहन करने की हिम्मत प्रदान करने की।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गांव के बुजुर्गों ने सांसद को आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने उनके इस सक्रिय कदम की सराहना की।
सांसद जी के इस पूरे दौरे के दौरान मुख्य रूप से एडवोकेट महबूब पाशा सुरेन्द्र सागर पूर्व प्रदेश मंत्री,केंद्र प्रभारी साजिद नदवी, मौ. कल्वे अली खालिद, अली अहमद उर्फ नन्ने मास्टर, मास्टर अतीक फरीदी, मौ. आलिम उर्फ बालम, भूरा सिंह, राशिद और आशिक राजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेअली पाशा, हाफिज रफी नूरी, नासिर शेख, डॉक्टर उवेश खान, जमील सैफी, जुबेर अहमद, डॉक्टर मकतूब मुन्ना, रियाज पाशा, एडवोकेट अरशद पाशा. इंतजार अली, धर्मेंद्र यादव, बदन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं और वरिष्ठ समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे

