सोनालाल सेठ की अगुवाई में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

वाराणसी। न्याय मंच के अध्यक्ष सोनालाल सेठ के नेतृत्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राकेश जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
राकेश जैन वर्तमान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं तथा समाजवादी पार्टी के तीन बार पूर्व महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए इस अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में न्याय मंच के अध्यक्ष सोनालाल सेठ की प्रमुख भूमिका रही। उनके द्वारा पूरे आयोजन की व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्याय मंच के महामंत्री महेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राकेश जैन के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *