रामपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं संभावित प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता जी ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर लोगों पर फूल बरसाकर खुशी का इजहार किया और रामपुरवासियों को दिली मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैगाम देती है। रामपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी साझा संस्कृति और एकता की मिसाल है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिल-जुलकर देश की खूबसूरत एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी रामपुरवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed