अंबिकापुर / सरगुजा।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल में एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने पहुंची महिलाओं की आंखें नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कैदियों की बहनों और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को राखी बांधने की अनुमति दी गई। जैसे ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, कई कैदी और महिलाएं भावुक होकर रो पड़े।

साल भर से अपनों से दूर जेल की चारदीवारी में बंद भाइयों को राखी बंधवाते देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों के उज्जवल भविष्य और जल्द रिहाई की कामना की।

जेल अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों पर इस तरह के आयोजन से कैदियों में सकारात्मक बदलाव आता है और वे सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

रिपोर्ट –
देवेंद्र मरकाम
MD NEWS ब्यूरो चीफ, सरगुजा (छत्तीसगढ़)
मो. 7879009598

43 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *