सीतापुर के बिसवां कोतवाली इलाके में रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भाई को राखी बांधकर बाइक से घर लौट रही करीब 50 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार सकरन निवासी करीब 50 वर्षीय श्यामकली पत्नी रमेश अपने बेटे के साथ बाइक से रक्षाबंधन के अवसर पर मायके महुआ पुरवा गई थीं। वहां उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद मां-बेटा बाइक से अपने गांव सकरन वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे श्यामकली और उनका बेटा गुरेरा और बुढ़नापुर के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

रिपोर्ट श्रवण तिवारी
