MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

बृजमनगंज (महराजगंज)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना बृजमनगंज परिसर में भाई-बहन के प्रेम और

विश्वास की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय महिलाओं और बहनों ने थाना बृजमनगंज पुलिस टीम के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
त्योहार के इस खास मौके पर अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तैनात

पुलिसकर्मियों ने बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने बहनों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी।

राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में सहयोग करने का दृढ़ संकल्प लिया। थाना परिसर में

आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व की डोर को मजबूत करने वाला रहा।
रक्षाबंधन के मौके पर

पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और बहनों की रक्षा का संकल्प हमेशा कायम रहेगा।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *