: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूसे मोहम्मदी
रामपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर में अकीदत और शान के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह के साथ शिरकत की।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और दरूदो सलाम की सदाओं से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन-चैन और मुल्क की खुशहाली की दुआ की।
जुलूस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूसे मोहम्मदी संपन्न हुआ।

0 views
