बालिकाओं की एनीमिया जांच, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी

सृजन शाखा ने सेनेटरी पैड, पौष्टिक आहार व नए कपड़े किए वितरित; 25 किसानों को बांधी राखी

वाराणसी। भारत विकास परिषद की सृजन शाखा की ओर से “संस्कृति माह अमृत महोत्सव” के अंतर्गत
पिसौर गांव के दीनानाथ स्कूल मेंप्रिंसपल मधु मिश्रा सुनील मिश्रा जी के एवं अमृतांसा हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ।
शाखा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बालिकाओं की एनीमिया जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं। डॉ. सपना सिंह और शशि श्रीवास्तव ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। एनीमिया एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।
बालिकाओं को सेनेटरी पैड के उचित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गुड़-चना भी वितरित किया गया। प्रीति सिन्हा के सौजन्य से रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बालिकाओं को नए कपड़े प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के 25 किसानों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया गया। खास बात यह रही कि सभी राखियां सृजन शाखा के आत्मनिर्भर केंद्र “श्वेता शिल्प कला केंद्र” की बालिकाओं ने स्वयं तैयार की थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सहभागिता प्रमुख प्रांजलि श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, सीमा सिंह चंदेल, रोली गुप्ता, प्रीति सिंह, सुषमा अग्रवाल, अंजू मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, अमिता बरनवाल सहित शाखा की मातृ शक्तियों का सहयोग रहा।
सृजन शाखा की ओर से बताया गया कि ऐसे सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *