
हत्या के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों आशीष बनवासी (19) निवासी हड़ियाडीह, थाना चौबेपुर और दीपक सिंह (27) निवासी बरथरा खुर्द, थाना चौबेपुर को सोमवार को कटहलगंज चौराहे से बनारस जाने वाली सड़क पर वीर लोरीक इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को सुबह 12:10 बजे हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना चोलापुर में दर्ज मु0अ0सं0 351/2026, धारा 103(1), 238(2) बीएनएस में विवेचना के दौरान दोनों के नाम प्रकाश में आए थे। 21 अगस्त को गोसाईपुर मोहांव क्षेत्र में अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में रामजनम बनवासी के रूप में हुई। पूछताछ में आशीष ने बताया कि भट्ठे पर मारपीट के बाद घायल व्यक्ति को बाइक से ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को धान के खेत में फेंक दिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP65 ES 4052 बरामद की है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, हे0का0 अनुनेष सिंह, हे0का0 मो0 शकील अहमद एवं का0 गोवर्धन प्रसाद, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
