
द सैंडविच कैफे का भव्य शुभारंभ
वाराणसी। भोजूबीर पंचकोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली जी मंदिर के ठीक सामने द सैंडविच कैफे का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि तारा शंकर उपाध्याय ने किया।
प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के सैंडविच, पनीर एवं चीज पिज्जा, सब्जियों वाले बर्गर, पनीर बर्गर, मसालेदार बर्गर, गरम एवं ठंडी कॉफी, सब्जियों तथा पनीर के भाप में पकाए और तले हुए मोमो, कुरकुरे मोमो तथा चीज फ्रेंच फ्राइज सहित अनेक व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां का विशेष आकर्षण सैंडविच है।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष दो दिवसीय योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत एक सैंडविच खरीदने पर दूसरा सैंडविच निःशुल्क दिया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में संजय मिश्रा,प्रशांत उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, सुबोध सिंह, अनिल चक्रवाल, प्रदीप कुमार, दुर्गेश सिंह, बृजेश सिंह, शिव प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
