बाराबंकी।ऑल इण्डिया प्रेस जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) की बाराबंकी जिला इकाई का गठन सोमवार को किया गया। संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी के जनपद आगमन पर आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।जिला इकाई में राजकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, वरुण सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह को महासचिव, सत्यनारायण गुप्ता को कोषाध्यक्ष और श्रवण कुमार यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं रामविलास को जिला कार्यकारिणी सदस्य, रमेश चन्द्र शर्मा को सदस्यता प्रभारी तथा मंदीप सिंह और राजकुमार सैनी को जिला सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़े मामलों को संगठन के मंच से मजबूती के साथ उठाने का आह्वान किया।बैठक में 24 सितंबर को मथुरा में प्रस्तावित एप्जा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बाराबंकी जिला इकाई की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी रणनीति बनाई गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा
एम डी न्यूज बाराबंकी।
