लक्ष्य तय कर अनुशासन व निरंतरता से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : डीसीपी गौरव बंसवाल

वाराणसी। शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर निर्माण एवं जीवन में सफलता के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से थाना रामनगर पुलिस द्वारा राधा किशोरी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामनगर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी गौरव बंसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और सफलता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन एवं स्वाध्याय को सफलता का आधार बताया। उन्होंने छात्राओं को विनम्र, सशक्त तथा आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी समस्याएं एवं विचार साझा किए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— पुलिस उपायुक्त जोन काशी गौरव बंसवाल, प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, प्रधानाध्यापिका साधना राय, सहायक अध्यापिका सीमा शर्मा, सहायक अध्यापिका अंजलि शर्मा, उपनिरीक्षक नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक अनुराग कृष्ण पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार मौर्या, महिला उपनिरीक्षक सुजाता चटर्जी, महिला आरक्षी सरोजनी यादव, महिला आरक्षी मंजू देवी, महिला आरक्षी रानी देवी, महिला आरक्षी कृष्णा देवी तथा आरक्षी कृष्ण कुमार शामिल रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *