रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 1 सितम्बर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के चौगानपुर गांव में जलभराव और कीचड़ की समस्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण कीचड़ से भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते नजर आए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रास्तों पर कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ मितौली विकास सिंह के समझाने के साथ ही दो दिन के अंदर जल भराव की समस्या को खत्म करने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
