महराजगंज। सर्किल निचलौल क्षेत्र के कस्बा निचलौल के बाहर सिवान में स्थित पटाखा गोदामों का क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों गोदामों के मालिक मौके पर मौजूद मिले। पुलिस के अनुसार, निरीक्षण में वर्तमान समय में किसी भी प्रकार का पटाखा निर्माण होता नहीं पाया गया।

जांच के दौरान गोदाम मालिक मंजूर आलम पुत्र सफीउल्लाह और मोहम्मद हुसैन पुत्र यूसुफ, निवासी कस्बा निचलौल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के गोदामों को चेक किया गया। दोनों गोदाम कस्बे के बाहर स्थित हैं और चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। पुलिस टीम ने पानी के रास्ते पहुंचकर गोदामों का निरीक्षण किया।

गोदामों में लेबर मौजूद मिले। संचालकों ने बताया कि वर्तमान में पटाखों का निर्माण नहीं किया जा रहा है तथा दशहरा पर्व के दौरान पटाखों का निर्माण शुरू किया जाएगा। निरीक्षण में सुरक्षा के लिए मानकों के अनुरूप फायर इंस्ट्रूमेंट भी लगे पाए गए।

पुलिस जांच में मोहम्मद हुसैन के गोदाम का लाइसेंस 31 मार्च 2028 तक तथा मंजूर आलम के गोदाम का लाइसेंस 30 मार्च 2028 तक वैध पाया गया।पुलिस के अनुसार, निरीक्षण के दौरान दोनों गोदामों में वर्तमान समय में सभी व्यवस्थाएं सही और मानकों के अनुरूप पाई गईं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed