विधानसभा चुनाव के आगाज के साथ भाजपा ने शुरू किया संगठन के भौतिक सत्यापन का अभियान
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रामविहार पर आज विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार जी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है और प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

हरीश गंगवार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। भौतिक सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना प्रत्येक बूथ पर पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है।

जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने बैठक में आगामी तीन दिवसीय भौतिक सत्यापन अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए जिले के सभी मंडलों की टीमों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

इसके लिए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अगले तीन दिनों तक अपने-अपने निर्धारित मंडलों में प्रवास कर संगठन की जमीनी स्थिति का सत्यापन करेंगे और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, पदाधिकारियों की उपलब्धता एवं कार्यसमिति की स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सुरेश गंगवार, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, जगपाल सिंह यादव, अर्जुन रस्तोगी, विवेक रुहेला, करतार लोधी, सुनील मौर्य, संतोष सिंह खैरा, विकास दीक्षित, कुंवर बहादुर, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश लोधी, दीपक गुप्ता, अमृता रंधावा, श्वेता शर्मा, पंकज सैनी, ओमवीर दिवाकर, श्रेया मदन, आकाश सक्सेना, आंगन राजपूत, इंद्रजीत यदुवंशी, जयवर्धन मौर्य, रोहित सैनी, नवनीत चौहान, कांता प्रसाद लोधी, सुखदेव चीमा, वीरपाल पाल, ओमप्रकाश सैनी, अनु सक्सेना, कमल लोधी, भव्य उप्पल, राजू सुमन, नरेंद्र राजपूत, ममता अत्री, महेश चंद्रवंशी, विजयपाल राजपूत, सुनील दिवाकर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed