एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुन्ताज अली सेवापुरी वाराणसी


अनारकली बालिका इंटर कॉलेज, पूरा शिव, सकलपुर में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को नवागत प्रधानाचार्या श्रीमती मनोरमा सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरज कुमार सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित कर नवागत प्रधानाचार्या का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने श्रीमती मनोरमा सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। डॉ. चंद्रमा सिंह पी.जी. कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
वहीं, अनारकली बालिका इंटर कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सीमा सिंह ने नवागत प्रधानाचार्या को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मनोरमा सिंह के अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन, संस्कार तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने से विद्यालय परिवार में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
समारोह में उपस्थित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने नवागत प्रधानाचार्या के सफल कार्यकाल तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान “नए नेतृत्व, नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयों की ओर अनारकली बालिका इंटर कॉलेज” का संदेश भी दिया गया।
