गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़ से मैगलगंज खीरी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखीमपुर आगमन पर जनपद की सीमा स्थित गांव मरखापुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा भाजपा नेता अनिल राठौर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए रेखा अरुण वर्मा का अभिनंदन किया।
इस दौरान रेखा अरुण वर्मा को उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया गया। लड्डुओं से तौलने का यह अनूठा अंदाज कार्यकर्ताओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उत्साह और रेखा अरुण वर्मा के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, विनोद वर्मा,अरविंद राठौर, मो. सलमान, सुवांशिक विश्वकर्मा, शिव कुमार गुप्ता, डॉ. कमलेंद्र यादव, मनोज राठौर, जाम मुबारकपुर प्रधान अनिल राठौर, ठाकुर मनमोद सिंह और अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और सभी ने रेखा अरुण वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
फोटो – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा को लड्डूओं से तौलते भाजपा नेता अनिल राठौर
