एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना कोतवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के0मिश्रा एंवम थाना प्रभारी कोतवाली बृजेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बलत्कार के आरोपी अभियुक्त पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर हरिद्वार की तरफ खड़े हुए है। तथा कही भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस पानीपत खटीमा हाइवे पर रेलवे पुल के नीचे पहुची तथा चैकिंग करने लगी कुछ समय पश्चात शामली की तरफ से , 01, मोटरसाइकिल पर सवार, 02,व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार, मोटरसाइकिल को मोडकर जगंल की और भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया तो कुछ दूरी जाकर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। बदमाश मोटरसाइकिल को वही छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश के पैर में गोली लग गई गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसें पुलिस टीम ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। व दूसरे साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम फिरोज पुत्र अशफाक निवासी मक्खी नगर साउथ थाना खलापार, व उस्मान पुत्र तस्लीम निवासी पूर्व बालियान थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया। बदमाशो के कब्जे से,01,तमंचा, 01,जिंदा कारतूस, 01,खोखा कारतूस, 315, बोर व, 01,मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बदमाशो के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *