
काशी प्रीमियर लीग में गूंजेगा ‘बनारस महाकाल वारियर’ का दम
कन्हैया लाल केशरी बने टीम स्वामी

देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL) की टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ‘बनारस महाकाल वारियर’ टीम का आधिकारिक अनावरण किया गया। टीम की स्वामित्व जिम्मेदारी केके इंटरप्राइजेज के संचालक कन्हैया लाल केशरी को सौंपी गई है। टीम आगामी सत्र में काशी प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर मैदान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
कन्हैया लाल केशरी ने टीम का स्वामी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘बनारस महाकाल वारियर’ काशी की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
काशी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है। लीग के तहत विभिन्न शहरों में चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
लीग प्रबंधन के अनुसार, KPL जमीनी स्तर पर मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। खिलाड़ियों को अवसर, पहचान और बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
‘बनारस महाकाल वारियर’ के अनावरण के अवसर पर कन्हैया लाल केशरी को शुभकामनाएं दी गईं। लीग प्रबंधन ने विश्वास जताया कि टीम आगामी सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए काशी का नाम राष्ट्रीय क्रिकेट के पटल पर रोशन करेगी।
