आवागमन में राहगीर होते है परेशान।


रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत चौकाघाट क्रॉसिंग के बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा करवाया जा रहा है विडंबना यह है कि ओवरब्रिज निर्माण के पहले कार्यदाई संस्था को लोगो के आवागमन हेतु सर्विस रोड का निर्माण ठीक से करना चाहिए लेकिन सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील है जहां पर पानी भरा हुआ है आवागमन के समय राहगीर जान जोखिम में डालकर आते जाते हैं।इन गड्ढों में गिरकर प्रतिदिन कई मोटर साइकिल सवार चोटिल हो जाते हैं।कार्यदाई संस्था द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्या ये लोग अपनी मनमानी करते रहेंगे और राहगीरो की आवागमन में होने वाली समस्याओं को दर किनार करते रहेंगे।
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
10 views
