MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण –

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

परेड का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया और उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं साफ-सफाई को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने के साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन ही प्रभावी पुलिसिंग की मजबूत आधारशिला है।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *