पवन कुमार तहसील लखीमपुर वाईस इंचार्ज md न्यूज़

मितौली। बिजली विभाग की टीम उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार जुटी हुई है। मितौली पावर हाउस के अधिकारी और कर्मचारी बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की टीम समस्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर समाधान का प्रयास करती है। विभागीय कर्मचारियों की सक्रियता से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिल रही है। अधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की बात कही है।
11 views
