ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/ बलदेव
एम डी न्यूज़ से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट

बलदेव में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, पांच गिरफ्तार, 27,100 रुपये बरामद

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और जुए की फड़ से 27,100 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना बलदेव में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को रात करीब 1:30 बजे थाना बलदेव पुलिस टीम कैलाश रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कस्बा बलदेव की ओर तेल मिल के सामने सड़क किनारे बने चबूतरे पर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र वासुदेव प्रसाद निवासी निवरी रोड, आकाश पुत्र मदनलाल निवासी होली रोड, दीपक पुत्र अमित कुमार निवासी रीडा, बल्देव कुमार पुत्र भगवान निवासी पुराना बस स्टैंड और अवधेश पुत्र महेश चंद निवासी सराय, थाना बलदेव के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 27,100 रुपये बरामद किए। इस मामले में थाना बलदेव पर मुकदमा संख्या 303/26, धारा 3G एक्ट (जुआ अधिनियम) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आकाश के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज रहा है, जबकि बल्देव कुमार के खिलाफ वर्ष 2025 में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *