रिपोर्ट स्वामी नाथ कुमार
MD NEWS बहुआयामी समाचार

भवन इन दिनों अपने नाम-पट्ट के नष्ट होने और खराब हालत के कारण लोगों
की चिंता का विषय बना हुआ
है। भवन पर लगा नाम-पट्ट और पहचान दर्शाने वाला स्टिकर पूरी तरह से नष्ट हो चुका है और जहाँ पंचायत का
नाम लिखा था वहाँ का टाइल नुमा हिस्सा भी टूटकर गिर गया है। इससे न केवल भवन की पहचान लगभग खत्म हो गई है, बल्कि
यह प्रशासनिक उपेक्षा की ओर भी इशारा करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन गाँव की प्रशासनिक व्यवस्था का केंद्र
होता है, जहाँ ग्राम सभा की बैठकें और योजनाओं से जुड़े कार्य होते हैं। लेकिन इस महत्वपूर्ण भवन की पहचान ही मिट जाए और हालत जर्जर हो तो यह चिंता की बात है। ग्रामीणों ने मांग की है
कि तत्काल नया नाम-पट्ट लगाया जाए, टूटी टाइल की मरम्मत हो और भवन का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। अब देखने वाली बात है कि जिम्मेदार विभाग इस मुद्दे पर कब तक कार्रवाई करते हैं और क्या गंगापुर पंचायत भवन फिर से अपनी पहचान और गरिमा वापस पा सकेगा।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *