फतेहपुर, 2 सितंबर 2026।
क्षय रोगियों की सेवा एवं सहयोग के लिए हमारे निवेदन पर किए गए अमूल्य योगदान के लिए आज दिनांक 2 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आनंद स्वरूप रस्तोगी जी के पुत्र अखिल रस्तोगी जी, अभिषेक रस्तोगी जी एवं विशाल रस्तोगी जी को निक्षय मित्र प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रस्तोगी परिवार द्वारा क्षय रोगियों की सेवा के लिए किए गए इस सराहनीय एवं मानवीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ना जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी मदद है।
निक्षय मित्र के रूप में किया गया यह सहयोग समाज में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *