पति-पत्नी के विवाद ने पकड़ा तूल, देवर संग मिलकर पति से मारपीट; महिला और देवर गिरफ्तारजहानाबाद/फतेहपुर। कस्बे में थाना मोड़ के पास पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया, जब पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए महिला व उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार ग्राम असधना, थाना सजेती, जनपद कानपुर निवासी सोनू पुत्र उदयराज (30) अपनी भाभी स्वाती (28) पत्नी कुलदीप सचान के साथ थाना मोड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान स्वाती और उसके देवर सोनू ने कथित रूप से कुलदीप सचान (35) के साथ मारपीट कर दी।घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक बिन्धेश कुमार गिरि ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 214.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;zeissColor: bright;
