
रिपोर्ट – अनुज कुमार एमडी न्यूज
प्रयागराज। सैदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के आसेपुर ग्राम सभा में माता रानी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
माता रानी के दरबार के संस्थापक भूपेंद्र द्विवेदी एवं दुर्गा पूजा समिति द्वारा हवन-पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष माता के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जहाँ हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है। भंडारे के माध्यम से भूखों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से श्रेष्ठ पुण्य मिलता है। नवरात्रि में भंडारा करने से माँ अन्नपूर्णा और माँ दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इनकी कृपा से घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य बना रहता है।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों जटाशंकर मिश्रा, अधिवक्ता अवधेश मिश्रा, हैदर अली (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), गजेंद्र द्विवेदी, कैलाश दुबे, ओम मिश्रा, अनुज मिश्रा, सुशांत मिश्र नगरहा, प्रमोद मिश्रा, रवि द्विवेदी, पवन मिश्रा, डॉ. राजकुमार कुशवाहा, पवन कुशवाहा, लवकुश कुशवाहा समेत कई भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
