
पवन कुमार रिपोटर
एम डी न्यूज़ लखीमपुर तहसील
ग्राम पंचायत मालपुर, थाना भीरा, जनपद खीरी में पुलिस द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समुचित एवं समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
थाना भीरा, जनपद खीरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास लगातार जारी है।
9 views
