
पवन कुमार रिपोटर लखीमपुर तहसील
देवकाली क्षेत्र के ग्राम घोसियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गरीब परिवार बारिश के बीच छत और भोजन के अभाव में परेशान नजर आ रहा है।
परिवार का कहना है कि उसके पास रहने के लिए पक्की छत नहीं है और लगातार बारिश के कारण मुश्किलें और बढ़ गई हैं। परिवार के पास खाने-पीने तक के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
पीड़ित परिवार ने लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें रहने के लिए छत और तत्काल भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गरीब परिवार की पुकार सुनेगा?
क्या इस परिवार को बारिश से बचने के लिए एक छत और दो वक्त का भोजन मिल पाएगा?
प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल मदद की अपील
2 views
