
पटरंगा थाना क्षेत्र के शाहवाज चक और सिठौली गांव के बीच गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी)मवई पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार,गम्भीर रूप से घायल युवक पुराय गांव निवासी मोहम्मद आमिर (लगभग 29 वर्ष)पुत्र एहतेशामुल हक अपनी अपाची मोटरसाइकिल संख्या UP42 BE 0191 से 11वीं के त्योहार की मिठाई लेने सीवन बाजिदपुर गया था।मिठाई लेकर वापस लौटते समय शाहवाज चक और सिठौली के बीच उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल व अचेत अवस्था में पड़ा था।आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी होने पर तत्काल मदद के लिए एंबुलेंस को सूचना दी।एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायल मोहम्मद आमिर को उपचार के लिए सीएचसी मवई ले जाया गया।हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजनों में चिंता का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।समाचार लिखे जाने तक युवक की दुर्घटना के कारणों के संबंध में सही जानकारी सामने नहीं आई थी हल्का दरोगा मदन पाल ने बताया की आशंका जताई जा रही है की गाड़ी की चैन उतरने से यह दुर्घटना हुई है।पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि सीएचसी मवई पहुंचने पर डॉक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
