सहायक ब्यूरो चीफ अनूप कुमार निषाद एम डी न्यूज बहुयामी समाचार
कानपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कानपुर नगर निगम में सीएम ग्रिड योजना की समीक्षा बैठक के दौरान उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त (IAS) को दो टूक सुना दिया। शहर में लंबे समय से खुदी पड़ी सड़कों और जनता की बदहाली पर मेयर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया उन्होंने भरे सदन में तंज कसते हुए कहा आप IAS अफसर हैं कहें तो आपके पैर छू लें लेकिन शहर की सड़क सही करवा दीजिएजनता गाली हमें देती है आप IAS हैं तो क्या जवाबदेही आपकी नहीं बनती?सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़कों का काम अधूरा जनता धूल और गड्ढों से बेहालपैसों की स्वीकृति के बावजूद निर्माण कार्य में लगातार लापरवाहीमेयर प्रमिला पांडेय ने लापरवाह अफसरों व कार्यदायी संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और समय सीमा के भीतर ही जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा है

