रिपोर्ट, विश्वनाथ वर्मा एम डी न्यूज
एटा । खनन की खबर कबरेज करने गये दो पत्रकारों पर आज खनन माफियाओं और उनके गुर्गों द्वारा हमला बोल कर गाली गलौज मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी गयी, घटना की भनक लगते ही राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ RPSS पीड़ित पत्रकारों की मदद आगे आया, मामले की जानकारी मिलते ही जनपद के न्यायप्रिय तेजतर्रार पुलिस कप्तान डा. इलामाराहन जिन्होंने सख्त एक्शन लेते हुये तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश थाना कोतवाली देहात पुलिस को दिये, एसएसपी के आदेशों के पालन में थानाध्यक्ष के. के लोधी ने पीड़ित पत्रकार करन प्रताप सिंह से तहरीर प्राप्त कर संगीन धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया और अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्यवाही का भरोसा भी दिया

3 views
