हाथरस, 26 सितंबर 2026। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हाथरस सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।राजस्व से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल तथा थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्टर राजा पाठक

