***शोएब की रिपोर्ट चन्दौली**
चन्दौली: मुग़लसराय के अंतर्गत इंडियन रोटी बैंक टीम जब अधिकांश लोग गहरी नींद में होते हैं, उस समय भी इंडियन रोटी बैंक मुग़लसराय चंदौली की टीम जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपने कर्तव्य में जुटी रहती है। शुक्रवार से हो रही लगातार जोरदार बारिश के बीच शनिवार की सुबह करीब 5:50 बजे टीम को एक परिवार का फोन आया। परिवार ने भोजन की आवश्यकता बताते हुए मदद की अपील की।परिवार की जरूरत को देखते हुए टीम ने भारी बारिश के बावजूद तत्काल मदद के लिए निकलने का निर्णय लिया। सुबह करीब 6:36 बजे परिवार के लिए पूड़ी-सब्जी का इंतजाम कर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया।इंडियन रोटी बैंक टीम ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए टीम से जो भी संभव होगा, वह आगे भी करती रहेगी। टीम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है। हर सहयोग टीम की हिम्मत और ताकत है।इंडियन रोटी बैंक मुग़लसराय चंदौली टीमशोएब खान — जिला कोऑर्डिनेटर (अध्यक्ष), चंदौली IRBशहला शाहाब — महिला कोऑर्डिनेटर, चंदौली IRBटीम के सदस्य-:डॉ. हाजी हुजैफा, आरिफ खान, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ़ रज़ा, डॉ. कासिम, शोएब खान, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, शादाब खान, एस. जमाल, फहद हुसैन, एस. फाजिल, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़, सरफ़राज़ अहमद, तैय्यब, शाकिब, जकी, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दीन, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), नेसार शाह, असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैज़ान, सौरभ सिंह, फैज़ आलम, मस्तान अहमद, फैसल, अमिताभ एवं दीपक कुमार।

