हाथरस, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन से उपलब्ध पोषाहार सामग्री से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया।जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों, विशेषकर कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषाहार सामग्री के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पोषाहार सामग्री से अलग-अलग व्यंजन तैयार कर बच्चों को भोजन में विविधता दी जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार और बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने पहुंचकर गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई पौष्टिक रेसिपी की जानकारी ली।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *