MD NEWS बहुआयामी समाचारजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “वृहद रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सेवायोजन कार्यालय एवं सनातन धर्म महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।रोजगार मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल ने मुख्य अतिथि को लाइव प्लांट एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न कौशल विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 40 विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पहुंची हैं।भारी बारिश के बावजूद जिलेभर से लगभग 1330 विद्यार्थियों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। प्रथम चरण में लगभग 823 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल एवं कैरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो. अरुणिमा रानी द्वारा किया गया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।कार्यक्रम में आईटीआई प्रिंसिपल मुकेश प्रताप सिंह सहित स्टाफ तथा जिला सेवायोजन कार्यालय से रजनीश, शिव शंकर एवं अश्वनी सूद का सहयोग रहा।रोजगार मेले को सफल बनाने में प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. विकास वर्मा, डॉ. दिव्या बक्शी, प्रो. विश्वम्भर पाण्डेय, ध्रुव कुमार गुप्ता, डॉ. मनीषा दीवान, प्रीति त्यागी, धीरज गिरधर, डॉ. संदीप, डॉ. चन्द्रमणि, डॉ. प्रणव, डॉ. नितिन कुमार, ले. अजय, डॉ. अनूप पटेल, पवन कुमार तिवारी तथा महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने सहयोग प्रदान किया।राष्ट्रगान के साथ वृहद रोजगार मेला-2026 का समापन हुआ।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *