वाराणसी संवादाता सलीम जावेद
*वाराणसी।* पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। नवागंतुक आईपीएस अधिकारी *विनीत भटनागर* को *डीसीपी अपराध एवं मुख्यालय* की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई व्यवस्था के तहत गोमती जोन की डीसीपी *नीतू कादयान* से डीसीपी अपराध की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। हालांकि उनके पास साइबर क्राइम और डायल-112 की नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी यथावत बनी रहेगी।वहीं वरुणा जोन के डीसीपी *राजेश कुमार पांडेय* से मुख्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें *अतिरिक्त चुनाव सेल* की जिम्मेदारी दी गई है।कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन में नई सक्रियता की उम्मीद है।
9 views
