हाथरस। थाना सिकंदराराऊ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा जोन की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक और ₹2,910 नकद बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 सितंबर को संयुक्त पुलिस टीम बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र निवासी वृन्दावन, मथुरा, मोनू कुशवाहा निवासी गौरव कॉलोनी वृन्दावन, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास निवासी लखीमपुर खीरी और प्रीतम सिंह निवासी जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराराऊ में मु.अ.सं. 689/2026, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई में थाना सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम तथा एंटी नारकोटिक यूनिट आगरा जोन के प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी दीपू सिंह और मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला शामिल रहे।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *