। एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुजफ्फरनगर के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, निर्देशन एवंम थाना रामराज प्रभारी, ज्ञानेंद्र सिरोही के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारंटी आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामराज पुलिस उपनिरीक्षक गंगा शरण, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल पुनीत कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, व महिला कांस्टेबल प्रिया, ने , 03, वारंटीयो अमन उर्फ अनु पुत्र राजेंद्र, मोनू पुत्र मंगल, व राजेंद्र पुत्र राकमे निवासी ग्राम हासमपुर, थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर, को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वार आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में भेजा जा रहा है। थाना रामराज पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये गये थे।

