*

*AAP रामपुर ज़िला कार्यालय पर रक्तदान शिविर, फ़ैसल ख़ान लाला समेत 15 लोगों ने किया रक्तदान*

एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल लोकेशन रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के मौक़े पर आम आदमी पार्टी के रामपुर ज़िला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें LLC ब्लड सेंटर की तरफ से अपनी सेवाएं दी गईं।शहीद भगत सिंह ने मुल्क की आज़ादी के लिए अपना लहू क़ुर्बान किया था, वहीं उनकी जयंती पर रक्तदान कर लोगों ने उनकी कुर्बानी को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।इस मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फ़ैसल ख़ान लाला ने स्वयं रक्तदान किया और कहा कि भगत सिंह को याद करने का सबसे ख़ूबसूरत तरीक़ा यही है कि हम उनके जज़्बा-ए-क़ुर्बानी को इंसानियत की ख़िदमत से जोड़ें। उन्होंने कहा, “हमारा दिया हुआ एक क़तरा लहू किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है, किसी बहन का भाई लौटा सकता है और किसी परिवार के घर का चिराग़ बुझने से बचा सकता है। इससे बड़ी ख़िदमत-ए-इंसानियत और क्या होगी।”शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला, ज़िला प्रवक्ता रय्यान ख़ान, प्रांत सचिव शहज़ादे अली अंसारी, सभासद मौ० ज़फ़र,नगमा बी,ज़िला उपाध्यक्ष आयुष जौहरी, मोहसिन अली ख़ान, माजिद ख़ान, मौहम्मद सलीम, ज़िला सह-सचिव रहमत अली, मौहम्मद इमरान, अल्प० ज़िला उपाध्यक्ष साइम ख़ान, तालिब नजम,गुलवेज़ ख़ान, फरहान सैफी शामिल रहे।शिविर के ज़रिए आम लोगों से भी अपील की गई कि रक्तदान को सिर्फ़ एक दिन की मुहिम न समझें, बल्कि इसे इंसानियत की ज़िम्मेदारी बनाएं।इस मौके पर ज़िला सचिव आलमगीर,फायज़ा बी, शाहीन बी, शहनाज़ मालिक, मामून खां, शाहरुख जमील खां, वसी खां, अरहम खां, फैसल मियां,मुकेश यादव, महेश सैनी, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *