।एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुन्ताज अली
वाराणसी थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत जनसेवा केन्द्र से ₹3,000/- निकालकर साइकिल से घर जा रही युवती को लाल रंग की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञातथाना जंसा पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त आशुतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लूट के ₹2,000/- नगद, वादिनी का आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद व्यक्तियों द्वारा डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन, जिसमें ₹3,000/- नगद रखे थे, लूट लिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर मु0अ0सं0 199/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए श्रीमान पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, स्थानीय स्तर पर पूछताछ तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौखण्डी रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने वाली सड़क के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशुतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कुरु कालिकाधाम, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित ₹2,000/- नगद, वादिनी का आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाया गया था। टेप हटाने पर मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP 65 BW 3350 पाया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।पूछताछ में अभियुक्त आशुतोष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 26.09.2026 को वह अपने साथी दर्श दुबे उर्फ चन्दन के साथ मोटरसाइकिल से छिनैती करने निकला था। दोनों द्वारा पूर्व में लोहता क्षेत्र के चांदपुर चौराहे के पास भी छिनैती का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जंसा चौराहे के पास दोनों ने जनसेवा केन्द्र से रुपये निकालकर जा रही युवती का पीछा कर सुनसान स्थान पर उसे डराकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लूटे गए ₹3,000/- में से ₹2,000/- अभियुक्त को मिले तथा वादिनी का आधार कार्ड भी उसके पास था। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट टेप से छिपाई गई थी। लूटा गया मोबाइल एवं शेष ₹1,000/- साथी दर्श दुबे के पास होना बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणआशुतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कुरु कालिकाधाम, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

