रिपोर्टर– वेद प्रकाश एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार


कानपुर देहात/लगातार बारिश के चलते पिछले दो दिनों से हो रही बारिश लगातार बारिश ने जल जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विकासखंड सरवन खेड़ा ग्राम पंचायत लोदीपुर में जल भराव की स्थिति बन गई।
बारिश का पानी घरों में घुस गया है जिससे लोगों के घरों में रखा अनाज, कपड़े आदि घरेलू सामान भीगकर कर खराब हो गया।
कुछ कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों में सफाई न होने पर लोदीपुर से झाबर को जाने वाला नाला में सफाई न होने के कारण जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही तालाब ओवरफ्लो हो जाने के कारण सड़क पर घुटनों तक पानी भरा होने से आवागमन की रास्ता वाधित है।
लोगों को खेत में काम करने जाने की दिक्कत हो रही।
और लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारी का खतरा बढ़ा हुआ।
ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से जल्द-से जल्द जल भराव निकासी की ग्राम पंचायत लोदीपुर से नाला पक्का निर्माण होना चाहिए!
खुदाई एवं सफाई नाला झाबर तक बड़े नाले में खुदाई एवं सफाई करने की व्यवस्था और प्रभावित परिवारों में मदद पहचाने की मांग की है।

12 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *