सहसवान : राष्ट्रीय युवा भारत मोर्चा के बदायूं जिला अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को मोहल्ला अकबराबाद, सहसवान बदायूं में गरीब बच्चों के बीच मिठाईयां बिस्कुट और फल वितरण करके अपना जन्मदिन मनाया, इस मौके पर राष्ट्रीय युवा भारत मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों को मिठाई वितरण की सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। वहीं जिला अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य ही समाजसेवा करना है । इसीलिए गरीब बच्चों में वो अपना जन्मदिन मनाते हैं, वहीं राष्ट्रीय युवा भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने सार्थक शर्मा को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही भाजपा विधायक और अन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सार्थक शर्मा को फोन करके बधाई दी, इस मौके पर जिला प्रभारी रविन्द्र यादव,उत्कर्ष शर्मा, पूर्व मंडल मंत्री भाजपा,अ.भा.ब्रा. महासभा,भारत राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित धर्मदेव तिवारी किशन पाल यादव जालिम सिंह यादव धीरेंद्र यादव मनोज यादव लोकेश यादव अजीत शर्मा अमित शर्मा चंद्रपाल मौर्य गौरव शर्मा राहुल शर्मा और अन्य लोग उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *