एमडी ब्यूरो/लखनऊ:प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई के लिए घंटे निर्धारित किए गए हैं। जिनमें 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें आठ से सवा आठ बजे तक प्रार्थना और योगाभ्यास का समय रहेगा।

1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक शिक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का समय सुबह नौ से सवा नौ बजे तक होगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *