हर बूथ पर पांच महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाएगा भाजपा महिला मोर्चा

डॉ. मेधा कुलकर्णी ने काशी क्षेत्रीय बैठक में संगठन मजबूत करने और महिला मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

वाराणसी, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक मंगलवार को बाबतपुर स्थित बनारस किला में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी ने प्रत्येक बूथ पर पांच महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और महिला सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधानसभा स्तर पर पांच हजार से अधिक फॉलोअर्स वाली 50 सक्रिय महिलाओं को चिह्नित करने तथा डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षिकाओं, उद्यमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और बैंक सखियों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने अनुभवी नेतृत्व और नई कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को संगठन की ताकत बताते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की।
मंचासीन रहे: डॉ. मेधा कुलकर्णी, ऊषा बाजपेयी, सरोज कुशवाहा, कृतिका अग्रवाल, अनीता सिंह, रानिका जायसवाल, सुनीता सिंह, पूनम मौर्या, अनूप जायसवाल, रीता जायसवाल और नम्रता चौरसिया।
इनकी रही उपस्थिति: मीना चौबे, अविलाषा गुप्ता नंदी, संगीता बलवंत, वर्तिका सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, बबीता तिवारी, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, विभव सिंह, रचना अग्रवाल, पूजा पाण्डेय, प्रियंका दुबे, यशा मौर्या, किरण मिश्रा, तनुप्रिया श्रीवास्तव और शैलेंद्र मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *