संवाददाता जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

दानघाटी मंदिर में ठाकुर प्रकाश सिंह ने पत्रकार साथियों संग किया दुग्धाभिषेक, बैठक में प्रेस क्लब निर्माण पर बनी सहमति धार्मिक नगरी गोवर्धन में पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने पत्रकार साथियों के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद आयोजित बैठक में गोवर्धन में प्रेस क्लब के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। पत्रकारों ने आपसी सहयोग से प्रेस क्लब का सपना साकार करने का संकल्प लिया।

वीओ: गोवर्धन। रविवार को धार्मिक नगरी गोवर्धन में पत्रकारों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने अपने पत्रकार साथियों के साथ प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गिरिराज महाराज से सभी के सुख-समृद्धि और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद कस्बे के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, आपसी सहयोग और गोवर्धन में स्थायी प्रेस क्लब के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार भी मौजूद रहे।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सबसे बड़ी ताकत आपसी एकता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में प्रेस क्लब का निर्माण सभी पत्रकारों के सामूहिक सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भर रहने के बजाय सभी पत्रकार मिलकर योगदान देंगे।

बाइट: ठाकुर प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा, “हम खुद एक-एक रुपया एकत्रित करेंगे और अपना आशियाना खुद बनाएंगे। जब सभी साथी मिलकर कदम बढ़ाएंगे, तो गोवर्धन में प्रेस क्लब बनाने का सपना जरूर साकार होगा।” उन्होंने पत्रकार साथियों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और इस पहल को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी प्रेस क्लब निर्माण के प्रस्ताव का स्वागत किया। पत्रकारों का कहना था कि प्रेस क्लब बनने से पत्रकारों को बैठक, आपसी संवाद और पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान मिल सकेगा।

बाइट: मनीष लंबरदार, चेयरमैन प्रतिनिधि, गोवर्धन

इस बैठक में सौरभ शर्मा, खन्ना सैनी, दीनू शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश कौशिक, ऋषभ कौशिक, नरेश शर्मा, रेखा शर्मा, राजू कश्यप, गोपाल ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौड़, रवि कुमार वर्मा, राजेश लवानिया, मनीष शर्मा,सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

धार्मिक नगरी गोवर्धन में प्रेस क्लब निर्माण की यह पहल पत्रकारों की एकता, सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

12 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed