गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं ,दातागंज कांसपुर रोड स्थित श्री त्रिदण्ड देव सेवा आश्रम में आयोजित होने वाले भव्य श्री गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही, इनसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूती मिलती है।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर डीसीडीएफ बदायूं के अध्यक्ष रवेन्द्रपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नेकपाल कश्यप एडवोकेट, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, भगवान दास गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed