आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘हाइलाइट सैलून’ का भव्य शुभारंभ

पल्लवी गुप्ता ने किया उद्घाटन, रीबू श्रीवास्तव और वर्षा प्रधान की रही उपस्थिति

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे के पास रविवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘हाइलाइट सैलून’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बनारस स्वर्ण कला केंद्र की अधिष्ठात्री पल्लवी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर सैलून का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। वहीं, मोटिवेशनल स्पीकर, मेडिटेशन ट्रेनर एवं काउंसलर वर्षा प्रधान की उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम में सैलून की संचालिकाओं स्वाति श्रीवास्तव और अक्षमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैलून में आधुनिक मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। सैलून का उद्देश्य उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देना है। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों ने सैलून की आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *