
वाराणसी में खुला StyleNSave शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेगी पूरे परिवार की खरीदारी
फैशन, गुणवत्ता और किफायती कीमतों के साथ लहुराबीर के रामकटोरा रोड पर बना नया शॉपिंग डेस्टिनेशन
वाराणसी। शहर के लहुराबीर स्थित रामकटोरा रोड पर StyleNSave शोरूम खुल गया है। यहां ग्राहकों को फैशन, गुणवत्ता और किफायती कीमतों का बेहतर संगम मिलेगा। शोरूम में पूरे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।
StyleNSave में पुरुषों के गारमेंट्स, ब्रांडेड इनरवियर, महिलाओं के इनरवियर, नवजात शिशुओं से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों के कपड़े, आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स, आधुनिक किचन एवं होम यूटिलिटी प्रोडक्ट्स के साथ एडल्ट केयर से जुड़ी उपयोगी वस्तुएं भी उपलब्ध हैं।
शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर उनकी दैनिक जरूरतों के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर न लगाने पड़ें। आकर्षक कीमतों और उत्पादों की विविधता के साथ StyleNSave परिवारों को सुविधाजनक और बजट के अनुकूल खरीदारी का अनुभव देने की दिशा में प्रयासरत है।
